Random Posts

Mobile

test

आरटीआई कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के विरोध में गृहमंत्री के नाम कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

— जोधपुर पुलिस द्वारा आरटीआई कार्यकर्ता नंदलाल व्यास के विरुद्ध किए गए झूठे मुकदमे वापस लिए जाए तथा व्यास को न्याय दिया जाए

जैसलमेर । जिले के 'सूचना का अधिकार' कानून कलम के सिपाहियों ने आरटीआई संत नंदलाल व्यास की षड्यंत्रपूर्वक जोधपुर ( मंडोर ) पुलिस द्वारा 17 फरवरी को जबरन व्यास के घर का दरवाजा तोड़कर की गई गिरफ्तारी का विरोध जताते हुए बुधवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से गृहमंत्री राजस्थान के नाम ज्ञापन सौंपा ।

'सूचना का अधिकार' कानून कलम के सिपाहियों अशोक भाटी, नरेंद्र छंगाणी, बाबूराम चौहान, नीम्बसिंह भाटी, पुरुषोत्तम सोनी द्वारा इस गिरफ्तारी की घोर तथा कड़े शब्दों में निंदा की गई तथा जोधपुर पुलिस द्वारा सुनियोजित तरीके से नन्दलाल व्यास की गिरफ्तारी, आरटीआई कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने की पुरजोर कोशिशों को अंजाम दिया गया है । आरटीआई ( RTI ) कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में गृहमंत्री से मांग की कि जोधपुर पुलिस द्वारा आरटीआई कार्यकर्ता नंदलाल व्यास के विरुद्ध किए गए झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं तथा नन्दलाल व्यास को विधिविधानपूर्वक न्याय दिया जाए।

कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में बताया कि  नंदलाल व्यास विगत लंबे समय से भ्रष्टाचार और घोटाले को उजागर करने को लेकर कई बार सफल हुए तथा लगातार भ्रष्टाचार और घोटाले को उजागर करने को लेकर कार्य कर रहे हैं । उनके विरुद्ध झूठे मुकदमे दर्ज करके मण्ड़ोर व  सरदारपुरा पुलिस थाना की ओर से 17 फरवरी को उनके निवास स्थान पर तोड़फोड़ कर तथा महिलाओं के साथ अभद्रतापूर्वक व्यवहार कर आदतन अपराधी तथा आतंकवादी जैसा व्यवहार किया गया ।


आरटीआई कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के विरोध में गृहमंत्री के नाम कलक्टर को सौंपा ज्ञापन आरटीआई कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के विरोध में गृहमंत्री के नाम कलक्टर को सौंपा ज्ञापन Reviewed by wadhwani news on February 21, 2018 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.