जैसलमेर । सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा संचालित ई-मित्र केन्द्रों पर उपलब्ध विभिन्न सेवाओं हेतु शुल्क निर्धारित किया गया है किन्तु ई-मित्र केन्द्रों संचालकों द्वारा अपनी मनमर्जी से निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क वसूलने की आमजन से शिकायतें प्राप्त हो रही है। इस पर जिला कलक्टर कैलाशचन्द मीणा द्वारा सूचना प्रौद्यागिकी और संचार विभाग, जैसलमेर को ई-मित्रों के निरीक्षण हेतु निर्देशित किया गया है । साथ ही अधिक राशि वसूलने वाले ई-मित्र केन्द्रों पर कार्यवाही करते हुए ई-मित्र केन्द्रों को बंद करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, जैसलमेर के एसीपी(उपनिदेशक) हरिशंकर अग्रवाल ने बताया किया किसी भी ई-मित्र केन्द्र पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं होगी उस पर नियमानुसार पैनल्टी लगवायी जावेगी साथ ही अधिक शुल्क वसूलने पर ई-मित्र केन्द्र बंद करवा दिया जायेगा। हाल ही में ई-मित्र केन्द्रों के किये गये निरीक्षण में अधिक वसूलने वाले ई-मित्र केन्द्रों पर नियमानुसार कार्यवाही प्रारंभ कर दी गयी है तथा शीघ्र ही इन्हें बंद कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि यदि किसी ई-मित्र केन्द्र द्वारा अधिक शुल्क वसूलता है तो उसकी शिकायत जिला कलेक्ट्रेट में स्थित सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, जैसलमेर या jaisalmer.doit.emitra@gmail.com पर की जा सकती है।

अधिक शुल्क वसूलने पर होगी ई-मित्र केन्द्रों पर कार्यवाही
Reviewed by wadhwani news
on
February 22, 2018
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
February 22, 2018
Rating:

No comments: