जैसलमेर । विजन-2022 के संबंध में जैसलमेर जिले के विकास के संबंध में जिला कलक्टर कैलाशचन्द मीना की अध्यक्षता में नीति आयोग के सदस्यों के साथ आयोजित हुई बैठक में विस्तार से समीक्षा की गई। इस बैठक में विशेष रूप से जिले में न्यूट्रेशन एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर किस प्रकार से विकास किया जाए एवं वर्तमान में क्या स्थिति है उस पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुराग भार्गव, नीति आयोग के सदस्य असलम अली, डाॅ. नरेश पोटर, हरदीपसिंह, मुख्य आयोजना अधिकारी डाॅ.बीएल मीना सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थें।
जिला कलक्टर मीना ने बैठक में विजन-2022 के तहत जिले के विकास के संबंध में नीति आयोग के निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप अब तक की गई गतिविधियों पर प्रकाश डाला एवं जो कार्यवाही संपादित की उसकी भी जानकारी दी। उन्होंनें बताया कि जिले में न्यूट्रेशन एवं स्वास्थ्य सेवा सुधार के संबंध में जिले के चिकित्सा अधिकारियों को नीति आयोग के मापदण्डों को अवगत करवाकर उसी अनुरूप उसमें कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए गए है। उन्होंने आंगनवाडी केन्द्रों पर न्यूट्रेशन में किस प्रकार से सुधार लाया जाए इसके संबंध में भी महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों को विस्तार से निर्देश प्रदान किए गए है।
नीति आयोग के सदस्य 3 दिवस तक जैसलमेर में सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों व उप स्वास्थ्य केन्द्रों तथा जिला अस्पताल का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी प्राप्त करेगें वहीं वर्तमान में क्या सुविधा है एवं उसमें किस प्रकार से सुधार किया जा सकें उसके बारे में भी जानकारी लेगें वहीं आंगनवाडी केन्द्रों का भी भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखेंगें।
बैठक में मुख्य आयोजना अधिकारी डाॅ.मीणा ने विजन-2022 के संबंध में चिकित्सा, न्यूट्रेशन, शिक्षा इत्यादि के संबंध में जिले की कार्य योजना से अवगत कराया। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.एनआर नायक, पीएमओ डाॅ.जेआर पंवार, कार्यक्रम अधिकारी महिला अधिकारिता, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मनीराम मीणा, प्रारम्भिक रामधन जाट उपस्थित थें।
विजन-2022 : नीति आयोग के सदस्यों के साथ न्यूट्रेशन एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर विस्तार से समीक्षा
Reviewed by wadhwani news
on
February 20, 2018
Rating:

No comments: