— पुलिस अधीक्षक गौरव यादव की अपील लाई रंग
— पहली बार किसी बाइक रैली में हुआ हेलमेट का प्रयोग
जैसलमेर । 'बेटी बचाओ, बेटी पढाओ' अभियान अन्तर्गत सोमवार को शहीद पूनम सिंह स्टेडियम से निकाली गई बाईक रैली में यातायात नियमों का पालन हुआ । बहुत ही खूबसूरत तरीक के 'हेलमेट अपनाओ, जीवन बचाओ' का संदेश देखने को मिला । संभवतया किसी भी बाईक रैली में यह पहला अवसर देखने को मिला है जिसमें हेलमेट का प्रयोग हुआ हो । जबकि कई दफा राजनीतिक दलों की ओर से निकाली गई बाईक रैलियों में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ते देखा गया है । लेकिन आज इस बाईक रैली में यातायात नियमों का पालन देखा गया जो कि अनुकरणीय है । इसका मुख्य कारण यही है कि इस बाईक रैली का नेतृत्व पुलिस विभाग कर रहा था और पुलिस कप्तान गौरव यादव ने इस बाइक रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की व सभी को हेलमेट का उपयोग करने की अपील की थी जिसका परिणाम रहा कि सोमवार को आयोजित बाइक रैली में भाग लेने वाले सभी बाइक चालकों के हेलमेट पहना हुआ था जो यातायात नियमों के लिए अनुकरणीय पहल है
'बेटी बचाओ, बेटी पढाओ' अभियान : बाईक रैली में हुआ यातायात नियमों का पालन
Reviewed by wadhwani news
on
February 26, 2018
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
February 26, 2018
Rating:


No comments: