Random Posts

Mobile

test

स्वाईनफ्लू रोग के बचाव एवं उपचार के लिए चौकस रहे चिकित्सा अधिकारी - जिला कलक्टर मीना

जैसलमेर । जिला कलक्टर कैलाशचन्द मीना ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये कि वे जिले में स्वाईफ्लू रोग के बचाव एवं उपचार के प्रति पूर्ण रुप से चौकस रहे। उन्होंने सभी स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधिकारियों को भी इस रोग के प्रति चौकस रहने के लिए पाबंद करदें। उन्होंने स्वाईनफ्लू  के प्राथमिक उपचार के भी पुख्ता प्रबंध करने पर विशेष जोर दिया।

जिला कलक्टर मीना ने मंगलवार को स्वाईनफ्लू के बचाव व आवश्यक रोकथाम के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक में यह निर्देश दिये। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.एन.आर.नायक, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी श्रीजवाहिर चिकित्सालय जैसलमेर डाॅ. जे.आर.पंवार , उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एम.डी.सोनी, आईएमए सदस्य डाॅ. डी.डी.खींची उपस्थित थे। जिला कलक्टर ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे स्वाईनफ्लू  रोग के लक्षण एवं उसके बचाव के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान करें एवं इस संबंध में प्रचार-प्रसार भी करावें। उन्होंने स्वाईनफ्लू के सैम्पल संग्रहण की जिला अस्पताल में समुचित व्यवस्था करने के साथ ही इसकी समय पर जांच करने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये।

उन्होंने यह भी हिदायत दी कि वे चिकित्सा अधिकारियों को पाबंद करें कि वे स्वाईफ्लू के लक्षण के रोगियों की स्क्रीनिंग करावें वहीं उनके सैम्पल जांच भी बढ़ावें। उन्होंने इसके प्रति विशेष सतर्कता बरतने के निर्देष दिये वहीं प्राथमिक उपचार के रुप में समय पर रोगी को दवाईयाॅं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने पोकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भी स्वाईनफ्लू के सैम्पल संग्रहण की व्यवस्था करने के भी निर्देश दियेै।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.एन.आर.नायक एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने बैठक में स्वाईनफ्लू  रोग के उपचार के संबंध में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

स्वाईनफ्लू रोग के बचाव एवं उपचार के लिए चौकस रहे चिकित्सा अधिकारी - जिला कलक्टर मीना स्वाईनफ्लू रोग के बचाव एवं उपचार के लिए चौकस रहे चिकित्सा अधिकारी - जिला कलक्टर मीना Reviewed by wadhwani news on February 06, 2018 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.