Random Posts

Mobile

test

होलाष्टक आज से शुरू, इस बार 7 दिन के होंगे

— फाल्गुन अष्टमी से पूर्णिमा तक शुभ कार्य करना प्रतिबंधित

जैसलमेर । आज से होलाष्टक शुरू हो गए हैं लेकिन इस बार होलाष्टक 7 दिन के होंगे। ऐसा एक तिथि क्षय होने से हुआ है । इसके साथ ही होलिका दहन तक के लिए सभी शुभ कार्यों पर रोक लग गई है ।

होलाष्टक क्यों ?

मान्यता है कि हिरण्यकश्यप ने भक्त प्रहलाद को मारने के लिए इन आठ दिनों में विभिन्न तरह की यातनाएं दी थीं, इसलिए इन दिनों में शुभ कार्य संपन्न नहीं किए जाते हैं। पौराणिक कथा के अनुसार होलाष्टक के पहले दिन यानि फाल्गुन शुक्ल अष्टमी के भगवान शिव ने कामदेव को नष्ट किया था। होलिका दहन के लिए प्रहलाद की बुआ होलिका प्रहलाद को गोद में लेकर होली में बैठी थी। आग से होलिका भस्म हो गई थी और प्रहलाद बच गए थे। इन आठ दिनों में फाल्गुन अष्टमी से पूर्णिमा तक शुभ कार्य करना प्रतिबंधित रहते हैं।
होलाष्टक आज से शुरू, इस बार 7 दिन के होंगे होलाष्टक आज से शुरू, इस बार 7 दिन के होंगे Reviewed by wadhwani news on February 22, 2018 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.