Random Posts

Mobile

test

भाजपा ओबीसी मोर्चा : सर्वस्पर्शी सदस्यता अभियान में नये सदस्य बनाये जाने पर हुई चर्चा


जैसलमेर। भारतीय जनता पार्टी जैसलमेंर ओबीसी मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष ऐडवोकेट जुगल किशोर व्यास के मुख्य आतिथ्य व ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्जुनराम ओड की अध्यक्षता में स्थानीय भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वस्पर्शी विशेष सदस्यता अभियान को ले कर विशेष चर्चा की गई।

बैठक में ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व जिला प्रभारी अबूखां, नवल चौहान, पूर्व प्रधान चतुराराम प्रजापत, जिला महामंत्री चन्द्रप्रकाश सारदा, विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन थे।

जिला मीडिया  प्रमुख व प्रवक्ता जुगल बोहरा ने बताया कि बैठक में जिलाध्यक्ष ने राज्य सरकार द्वारा अन्य पिछडा वर्ग के लिये बनाई गई योजनाओं की जानकारी देते हुए संगठन में मोर्चे की महती भूमिका पर प्रकाश डाला । साथ ही सदस्यता अभियान में नये सदस्य बनाये जाने का आह्वान किया। मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्जुन ओड ने राज्य सरकार की जनकल्याण योजनाओं की जानकारी आमजन को उपलब्ध करवाना व उनसे लाभान्वित करवाने की जानकारी उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दी । साथ ही विशेष सर्वसपर्शी सदस्यता अभियान म्रें जगह जगह कैम्प आयोजित कर सदस्य बनाये जाने का आह्वान किया । उसी कडी में आज गांधी कालोनी वार्ड 15 में कैम्प आयोजित कर नये सदस्य बनाये गये।

बैठक में जिला महामंत्री चन्द्रप्रकाश शारदा व जिला प्रभारी अबूखां ने भी विचार व्यक्त किये। बैठक में सुरताराम प्रजापत, बाबूलालमाली देवा, महेन्द्र तुंवर, साबूखां, भंवरदान, मनोज सुथार, प्रेमदान, आईदान सुथार, चनणसिंह, टीकमसिंह, उगमसिंह, सुन्दरलाल दर्जी, गणपत चौहान तथा मोर्चे के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक के अंत में मोर्चे के नगर अध्यक्ष गोपाल महेचा ने आभार व्यक्त किया।  

भाजपा ओबीसी मोर्चा : सर्वस्पर्शी सदस्यता अभियान में नये सदस्य बनाये जाने पर हुई चर्चा भाजपा ओबीसी मोर्चा : सर्वस्पर्शी सदस्यता अभियान में नये सदस्य बनाये जाने पर हुई चर्चा Reviewed by wadhwani news on November 05, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.