Random Posts

Mobile

test

भाजपा जिला संगठन प्रभारी धुरेन्द्र मेघवाल आज से दो दिवसीय पोकरण विधानसभा दौरे पर

जैसलमेर । भारतीय जनता पार्टी जैसलमेर के जिला संगठन प्रभारी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धुरेन्द्र मेघवाल दो दिवसीय दौरे पर आज  शुक्रवार 17 नवंबर को प्रात: 11 बजे पोकरण पहुंचेंगे।

जिला मीडिया प्रमुख व प्रवक्ता जुगल बोहरा ने बताया कि जिला संगठन प्रभारी धुरेन्द्र मेघवाल अपने दो  दिवसीय प्रवास पर पोकरण विधानसभा क्षेत्र के मण्डलो की बैठक लेंगे । बैठक में मण्डल अध्यक्ष मण्डल कार्यसमिति मोर्चा मण्डल अध्यक्ष महामंत्री बूथ अध्यक्षों व शक्ति केन्द्रो के प्रभारी  की उपस्थित आवश्यक होगी ।

जिलाध्यक्ष ऐडवोकेट जुगल किशोर व्यास ने बताया कि भाजपा के शक्ति केन्द्रों व बूथ कमेटियों की बैठके संगठन प्रभारी धुरेन्द्र मेघवाल दो दिन लगातार करेंगे। पोकरण विधानसभा के पोकरण कार्यकर्ताओ की बैठक 17 नवंबर सुबह 11 बजे विश्राम गृह में एवं शाम 3 बजे नोख व शाम 5 बजे अवाय में बैठके लेंगे। यात्रा दौरे में जिलाध्यक्ष एडवोकेट जुगलकिशोर व्यास साथ रहेंगे।
 
                         




भाजपा जिला संगठन प्रभारी धुरेन्द्र मेघवाल आज से दो दिवसीय पोकरण विधानसभा दौरे पर भाजपा जिला संगठन प्रभारी धुरेन्द्र मेघवाल आज से दो दिवसीय पोकरण विधानसभा दौरे पर Reviewed by wadhwani news on November 16, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.