Random Posts

Mobile

test

संविधान दिवस पर छत्रैल सीनियर स्कूल में हुआ आयोजन, विद्यार्थियों को बतायी संविधान निर्माण व उसकी उपयोगिता

 — रैली का भी आयोजन किया गया


जैसलमेर । जिले के छत्रैल पंचायत मुख्यालय पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरूवार को संविधान दिवस का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य हरिवल्लभ बोहरा ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए संविधान निर्माण व उसकी उपयोगिता सम्बन्धित जानकारी दी। इस अवसर पर व्याख्याता तैयब खान व अन्य अध्यापकों द्वारा भी संविधान से सम्बन्धित मुख्य बातों को बताया गया।

उत्सव प्रभारी व्याख्याता घनश्याम ने बताया की संविधान दिवस आयोजन के अवसर पर संविधान निर्माण, मूल अधिकार व कत्र्तव्य तथा नीति-निदेषक तत्वों जैसे विषयों पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया गया।


संविधान दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय प्रांगण से गांव के प्रमुख मार्गों व चौराहों से होते हुए रैली का भी आयोजन किया गया जिसमें संविधान निर्माण, मूल अधिकार व कर्तव्य तथा देशभक्ति से प्रेरित नारे लगाये गये।
संविधान दिवस पर छत्रैल सीनियर स्कूल में हुआ आयोजन, विद्यार्थियों को बतायी संविधान निर्माण व उसकी उपयोगिता संविधान दिवस पर छत्रैल सीनियर स्कूल में हुआ आयोजन, विद्यार्थियों को बतायी संविधान निर्माण व उसकी उपयोगिता Reviewed by wadhwani news on November 30, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.