Random Posts

Mobile

test

श्यामादेवी सेवा संस्थान ने किया तुलसी पौधों का वितरण

— तुलसी का पौधा जिस घर में होगा उस घर में वास्तु दोष नहीं होगा

जैसलमेर । श्यामा देवी सेवा संस्थान जैसलमेर द्वारा आमजन को पर्यावरण और संस्कृति के प्रति जागरूक करने के उद्वेश्य से धार्मिक मान्यता के पौधे तुलसी का वितरण किया गया। संस्थान के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार पुरोहित जैसलमेर में पर्यावरण के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्वेश्य से तुलसी पौधों का वितरण किया गया।
संस्थान के प्रवक्ता विकास ने बताया कि पहले पोधों का धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व आमजन को समझने और उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्वेश्य से श्रीगिरधारीजी मंदिर में तुलसी के पोधों के प्रति जबरदस्त उत्साह देखा गया। तुलसी के पोधों के प्रति महिलाओं में उत्साह देखा गया।

इस कार्यक्रम महेश शर्मा ने बताया कि तुलसी का पौधा जिस घर में होगा उस घर में वास्तु दोष नहीं होगा। तुलसी का पौधा औषाद्यि के रूप में महत्पूर्ण स्थान रखता है।
इस अवसर पर संस्था के सदस्य दिलीप, शम्भूसिंह सोढा, विकास मोहता (मुन्ना भाई), नवलकिशोर, महेश शर्मा, दिनेश कुमार गोयल आदि उपस्थित रहे।  संथान के कोषाध्यक्ष ने आभार प्रकट किया। 
श्यामादेवी सेवा संस्थान ने किया तुलसी पौधों का वितरण श्यामादेवी सेवा संस्थान ने किया तुलसी पौधों का वितरण Reviewed by wadhwani news on November 01, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.