— सितोड़ाई, मूलाना, रिवड़ी और मंडाई में भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया
जैसलमेर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा “जाग्रत हिन्दू महासंगम” के निमित ग्राम स्तर पर हिंदू सम्मेलन किये जा रहे है जिसके तहत फतेहगढ़ खंड के ग्राम सितोड़ाई, मूलाना, रिवड़ी और मंडाई में भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें आह्वान किया गया कि भारत देश ने सम्पूर्ण विश्व को प्रेरणा देने वाला देश रहा है।सितोड़ाई
सितोड़ाई ग्राम में समग्र हिन्दू समाज का भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य वक्ता आरएसएस के जिला प्रचारक इन्द्रसिंह ने बताया कि भारत देश सनातन देश है और इस देह ने सम्पूर्ण विश्व को प्रेरणा देने वाला देश रहा है, जब दुनिया के लोग कपड़ा पहनना नहीं जानते थे तब भारत के लोग वेद मंत्र बोला करते थे, इस देश के लोग धनधान्य से परिपूर्ण हुआ करता था, जहां पर घी-दूध की नदियां बहा करती थी इसलिए इस देश को लूटकर हर किसी ने लूटा है और कोई व्यापार के माध्यम से आया हो या किसी ओर के माध्यम से आये आक्रांताओं ने भारत मे फ़ूटडालकर राज किया है। भारत देश पुनः गुलाम नहीं हो इसलिय आज राष्ट्र भक्तों को अपनी महती भूमिका निभानी होगी।
मूलाना
मूलाना में संघ स्थान पर गांव के सेंकडों धर्मप्रेमी बंधु एकत्रित होकर हिंदूसम्मेलन में आये जिसमे मुख्यवक्ता जिला प्रचारक इन्द्रसिंह ने बताया कि भारत रहने वाले बहुसंख्यक समाज को आक्रांताओं ने हमेसा बांटने का कार्य किया था जिसके कारण आज आजादी के पश्चात आज भी वही गुलामी की मानसिकता हमारे मन और मस्तिष्क से नहीं निकल पा रही है, भारत देश पर जब भी संकट आया है यहां का बहुसंख्यक हिन्दू समाज हमेसा सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र रक्षार्थ अग्रिम पंक्ति में रहा है। आज भारत की बढ़ती ताकत को देखते हुए विश्व के समस्त शक्तिशाली देशों में हड़कंप मची हुई है, हम सब जाग्रत रहकर राष्ट्र पर आने वाले संकट का डटकर सामना करेंगे।मंडाई-रिवड़ी
मंडाई और रिवड़ी ग्रामों में भी भव्य हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्यवक्ता बजरंग दल के विभाग संयोजक लालूसिंह सोढा ने बताया कि भारत की धरती देव भूमि है इसी धरती पर हर देवता ने अवतार लिया है। हमारी धरती धर्मप्रेमियों की धरती रही है, इस भारतमाता को बचाने के लिए हमारे पुरखों ने अपने रक्त की एक-एक बून्द से सींचा है, हम सब भाग्यशाली है कि हमें भारत की इस पवित्र धरती पर जन्म लेने का सौभाग्य मिला है, वीर शिवाजी, महाराणा प्रताप, स्वामी विवेकानंद, भगतसिंह, चंद्र शेखर आज अनेकोनेक स्वाभिमानी, क्रांतिकारी राष्ट्रभक्तों का यह देश रहा है हम सबको इसन महापुरुषों ने प्रेरणा लेकर राष्ट्रभक्ति ओर राष्ट्र के प्रति अपना समर्पण रखना चाहिए। हमारी सनातन संस्कृति आज भी अगर विश्व मे महान है तो उसका कारण इस संस्कृति के लिए ऋषियों मुनियों के तप, त्याग और समर्पण है। जैसलमेर की विकट परिस्थितियों को देखते हुए संगठन ने पोकरण में एक विराट बड़े कार्यक्रम तय किया है कि परमाणु नगरी पोकरन में अगले साल 18 मार्च को “जाग्रत हिन्दू महासंगम” में 21 हजार गणवेशधारी स्वयंसेवको द्वारा पथ संचलन निकाला जाएगा, जिसमे जिले के प्रत्येक घर तक यह संदेश पहुंचना है। प्रत्येक हिन्दू के मन मे उत्साह और उमंग होना चाहिए ताकि विधर्मी ताकतों के मंसूबे कामियाब नही हो सके आज हिन्दू समाज जाग्रत अवस्ता में है यह सिद्ध करना है।इस अवसर पर
गेनसिंह, अशोकदान, अर्जुनसिंह, कल्याणसिंह, चतरसिंह पीर, सवाईसिंह,सरपंच बलवंतसिंह, रायसिंह, देरावरसिंह, राणसिंह, हाथीसिंह, मदनसिंह भेलाणी, स्वरूपदान, द्वारकराम, ब्रह्मपुरी महाराज, तोलाराम और जेताराम आदि उपस्तिथ थे।
जागृत हिन्दू महासंगम” के निमित फतेहगढ़ खंड में हिंदू सम्मेलनों का आयोजन
Reviewed by wadhwani news
on
November 03, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
November 03, 2017
Rating:

No comments: