जानकारी के अनुसार पोकरण थाना क्षेत्र के सेलवी फाटक के पास आज भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी सँघर्ष हो गया। जिससे दोनों गुटों के करीब 6 लोग गम्भीर घायल हो गए। जिन्हें लहूलुहान हालात में पोकरण के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ पर सभी घायलों का उपचार प्रारभ किया गया। वही उपचार के दौरान भी पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों गुटों के लोग आमने सामने होकर झगड़ने लग गए।
जानकारी के अनुसार जैसलमेर सडक मार्ग पर स्थित सेलवी फाटक पर कुछ लोग अपनी भूमि पर तारबंदी व पट्टियां लगा रहे थे तभी दूसरे गुट ने वहां पहुंच कर भूमि को अपना बता रहे थे लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों में आपसी तनातनी होने के बाद आपस में भीड़ गये। वही दोनों गुटों में जमकर लाठी भाटा जंग भी हुई। वही खूनी संगर्ष की सूचना मिलते ही पोकरण थाना पुलिस मौके पर पहुची व सभी घायलों को पोकरण के राजकीय अस्पताल पहुचाया जहॉ पर सभी का उपचार प्रारभ किया गया। पोकरण पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, 6 जनें हुए घायल
Reviewed by wadhwani news
on
November 09, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
November 09, 2017
Rating:



No comments: