जैसलमेर। केन्द्र सरकार के नोटबंदी के फैसले को एक वर्ष पूर्ण होने पर आज कांग्रेस ने आज का दिन काले दिवस के रूप में मनाया। जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले किए गए विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा नोटबंदी का जमकर विरोध किया।
जानकारी के अनुसार नोटबंदी के फैसले को आज एक वर्ष पूर्ण होने पर जिला कांग्रेस कमेटी के आहवान पर जिला कलेक्ट्रेट के सामने एक दिवसीय धरना दिया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जन प्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने कहा कि नोटबंदी का फैसले देशभर के लिए दुर्भाग्यपूर्ण रहा और देशवासियों को परेशानी उठानी पडी। नोटबंदी के बाद बाजार में लगातार मंदी का माहौल है तथा बेरोजगारी का ग्राफ लगातार बढता ही जा रहा है। धरने को संबोधित करते हुए पीसीसी सचिव उम्मेदसिंह तंवर ने कहा कि नोटबंदी ने देश की अर्थव्यवस्था को चरमरा दिया है। आज बाजार में मंदी को माहौल है और आमजन परेशान है। धरना स्थल पर कांग्रेस जन प्रतिनिधियों एवं संगठन पदाधिकारियों ने नोटबंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा केन्द्र सरकार व प्रधानमंत्री के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।
काला दिवस मनाकर कांग्रेस ने किया नोटबंदी का विरोध
Reviewed by wadhwani news
on
November 09, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
November 09, 2017
Rating:


No comments: