— बाल दिवस सप्ताह का शुभारम्भ, 14 नवम्बर से 20 नवम्बर तक होगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
जैसलमेर । राजस्थान राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग जयपुर के निर्देशानुसार जिले में मंगलवार को बाल दिवस सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान 14 नवम्बर से 20 नवम्बर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।जिला मुख्यालय पर बाल दिवस पर बच्चों के साथ प्रातः 11 बजे गुब्बारे उड़ाकर राजकीय सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह जैसलमेर में इसका शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद् सभापति कविता खत्री, पूर्वकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड डाॅ महेन्द्र कुमार गोयल, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति बृजमोहन रामदेव द्वारा बच्चों को उनके अधिकार, कर्तव्य, शिक्षा, सुरक्षित बचपन की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर सहायक निदेशक हिम्मतसिंह कविया द्वारा बाल दिवस मनाये जाने वाले प्रतिदिन बाल सप्ताह की जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में संचालित शिशु गृह के कर्मचारीगण फिरदोस, दौलतकंवर, पूजा, रूपा द्वारा षिषु गृहों को गुब्बारों व फूलों से सजाया गया एवं किषोर गृह में सजावट एवं व्यवस्था में किशोर गृह के हरिसिंह, खेतदान, अमृतलाल, देवीसिंह, गोविन्दराम ने अपना सहयोग दिया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा बच्चों को अल्पाहार वितरण किये गये। कविया द्वारा इस अवसर पर पधारे सभी अतिथियों का हद्य आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सभापति नगर परिषद् कविता खत्री की अध्यक्षता एवं विशेष अतिथि के रूप में पूर्वकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड डाॅ महेन्द्र कुमार गोयल एवं अध्यक्ष बाल कल्याण समिति बृजमोहन रामदेव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नैनाराम नायक, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मन्नालाल मीणा एवं प्रारम्भिक रामलाल जाट, सामाजिक कार्यकर्ता अरूण पुरोहित के साध्यन्य में बाल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सभी अतिथियों द्वारा इस अवसर पर बच्चों को पुष्प, गुब्बारे, चाॅकलेट्स, भेट कर बच्चों का स्वागत किया।
इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के सदस्य मांगीलाल सौंलकी, भूरसिंह राठौड़, कंवराजसिंह राठौड़, करूणा केला, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य योगिता खत्री, सवेरा संस्थान की मीरा पालीवाल, सामाजिक कार्यकर्ता सज्जन भाटी, मनीष व्यास, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, चाइल्ड लाईन के अर्जुनदेव, अजय व्यास प्रोटेक्षन आॅफिसर शोभा सोनी, षिषु गृह की कंचन व्यास, काउसंलर ज्योति व्यास, आउटरिच वर्कर अनिल उज्जवल, रमेश कुमार, इन्द्रकृपा विकास संस्थान के सचिव छत्रसिंह के द्वारा बच्चों में रंगोली प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता इनके द्वारा आयोजन कर बच्चों में प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर बालिका जैलसी चौहान द्वारा भक्त श्रवण कुमार के जीवन पर कहानी का पठन किया गया।
सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह में बाल दिवस पर सुरक्षित बचपन पर चर्चा
Reviewed by wadhwani news
on
November 14, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
November 14, 2017
Rating:

No comments: