जैसलमेर । युवा उद्यमिता एवं कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत एसबीके राजकीय महाविद्यालय जैसलमेर में एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया।प्राचार्य डाॅ. जेके पुरोहित ने बताया कि एक दिवसीय सेमीनार में युवाओं को स्वरोजगार एवं हुनर से जोड़ने तथा स्किल इंडिया एवं स्टैण्ड अप इण्डिया जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी आवश्यक हैं। विषय विशेषज्ञों के रूप में वरिष्ठ चार्टर्ड एकाउण्टेन्ट एमएल टावरी, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक केसी सैनी तथा एसबीआई आरसेटी के लीड बैंक मैनेजर रमेश कुमार भंवरायत ने विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की।
वरिष्ठ चार्टर्ड एकाउण्टेन्ट एमएल टावरी ने ज्वलंत विषय के रूप में जीएसटी के सम्बन्ध में उत्पन्न भ्रांतियों का निवारण किया तथा कहा कि “एक राष्ट्र एक कर“ की व्यवस्था लागू होने से हमारा संघीय ढ़ांचा मजबूत होगा इसका लाभ उद्योगपतियों, व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं सहित सभी को फायदा होगा । कम्प्यूटर के युग में युवाओं को नई तकनीक सीख कर उसका अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए।
उद्योग विभाग के महाप्रबंधक केसी सैनी ने स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि युवाओं को कौशल विकास से जुड़कर स्वरोजगार को अपनाएं, सरकारी नौकरियों की कमी हो रही है, इसलिए खुद को अपने पैरों पर खडे़ं होने के लिए उन्हें हुनर एवं कौशल जरूर सीखना चाहिए। लीड बैंक के अधिकारी आरके भंवरायात ने वित्तीय साक्षरता एवं रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी दी। उन्होने कहा कि अब हर व्यक्ति की पहुंच बैक तक हो गई है सभी को बैंको की वित्तीय प्रणाली की जानकारी होनी चाहिए वितीय साक्षर होना जरूरी है तभी हम ठगी एवं जालसाजी से बच सकेंगे।
वरिष्ठ व्याख्याता अशोक दलाल ने सभी अतिथियों क आभार जताया तथा कहा कि इन सबसे छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ़. अशोक तॅवर ने किया और कहा कि जीएसटी एक ज्वंलत मुद्दा है इसके बारे में सभी को जानकारी आवश्यक है । इस अवसर पर महाविद्यालय केें वरिष्ठ व्याख्याता केआर गर्ग, डाॅ. एसएस मीणा, मेहराब खाॅ, पीके चन्देल, संजीव वर्मा आदि स्टाफ उपस्थित रहे।
एसबीके कॉलेज में युवा उद्यमिता एवं कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सेमीनार का आयोजन हुआ
Reviewed by wadhwani news
on
November 15, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
November 15, 2017
Rating:


No comments: