— पंचगव्यसिद्ध डॉ. अनीता शर्मा देंगी निःशुल्क सेवाएं
जैसलमेर । गौ गीता गायत्री सेवा संस्थान के तत्वाधान में स्थानीय संत उद्धवदास कन्हैया गौशाला में निःशुल्क पंचगव्य चिकित्सा शिविर का आयोजन आज किया जा रहा है । पंचगव्य गुरूकुल विस्तार केन्द्र, जयपुर की संचालिका गव्यसिद्ध डॉ. अनीता शर्मा अपने दो दिवसीय प्रवास में आज जैसलमेर में तथा कल सोमवार को भादरियाराय मन्दिर परिसर में निःशुल्क पंचगव्य चिकित्सा परामर्श देंगी।अमृत भूतड़ा ने बताया कि शिविर में पूर्व शिविर में जांच एवं परामर्श लिए मरीज दुबारा परामर्श हेतु सम्पर्क करें। शिविर में असाध्य बीमारियों जैसे घुटनों का दर्द, बीपी, केंसर, शुगर, बांझपन आदि का
इलाज पंचगव्य चिकित्सा पद्धति द्वारा किया जाएगा।
कन्हैया गौशाला के अध्यक्ष डॉ. दाऊलाल शर्मा ने बताया कि पौराणिक भारतीय पंचगव्य चिकित्सा पद्धति ने आधुनिक विज्ञान को चुनौती देते हुए कैंसर जैसी भयानक बीमारियों का इलाज संभव करवाया है । इसलिए इन लाइलाज बिमारियों से त्रस्त मरीज इस शिविर में अवष्य आवें। चिकित्सा परामश्र के लिए सभी मरीज अपना पंजीयन गौशाला संचालक राणुसिंह राजपुरोहित के पास करावें।
पंचगव्य चिकित्सा परामर्श शिविर आज कन्हैया गौशाला में
Reviewed by wadhwani news
on
November 25, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
November 25, 2017
Rating:

No comments: