जैसलमेर । पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी ने ग्राम बरमसर, पोहड़ा, चौधरियांख, काठौड़ी, देवा, बोहा सहित कई विभिन्न क्षेत्रों में दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी । इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक भाटी ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी । पूर्व विधायक भाटी ने बताया कि पुराने तालाबों वह नाड़ियों को जोड़ने वह उसका उपयोग करने के लिए सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना चलाई जा रही है । साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भामाशाह योजना, जन-धन योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना सहित विभिन्न प्रकार की योजनाएं आमजन के लिए चलाई जा रही हैं ।
इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली पानी सहित कई समस्याओं के बारे में बताया । जिस पर भाटी ने दूरभाष पर संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए ।
पूर्व विधायक भाटी के साथ हजारीसिंह सरपंच बरमसर, तेजसिंह पोहड़ा सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे । साथ ही पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी ने ग्राम भादासर, रामगढ़, मोकला, लाणेला सहित कई विभिन्न क्षेत्रों में दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जिस पर भाटी ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए । पूर्व विधायक भाटी के साथ चंदनसिंह, लाणेला, निहालराम, गंगाराम भादासर, शिवनाथसिंह मोकला सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

पूर्व विधायक ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा
Reviewed by wadhwani news
on
November 21, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
November 21, 2017
Rating:

No comments: