Random Posts

Mobile

test

भाजयुमो सदस्यता अभियान को लेकर जबरदस्त उत्साह

— गोपा चौक में आयोजित अभियान में बढ चढकर कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

जैसलमेर । भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यता अभियान को लेकर समूचे जिले में जबरदस्त उत्साह है। सदस्यता अभियान के तहत गोपा चौक में शानदार आयोजन कर युवा कार्यकर्ताओं को भाजपा से जोडने का प्रयास किया गया।

भाजयुमो आईटी सेल के जिला संयोजक अविनाश बिस्सा ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता नटवरलाल व्यास के सानिध्य में सदस्यता अभियान का आगाज किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बडी संख्या में युवाओं को भाजपा का सदस्य बनाया। वहीं युवा कार्यकर्ताओं ने भी उत्साह दिखाते हुए बढ चढकर भाग लिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता नटवरलाल व्यास ने कहा कि भाजयुमो के कार्यकर्ताओं का प्रयास सराहनीय है तथा आज युवा वर्ग बडी संख्या में भाजपा से जुड रहा है। भाजयुमो नगर अध्यक्ष जयंत व्यास ने
बताया सदस्यता अभियान के लिए शहरी क्षेत्र में निर्धारित एक हजार के आंकड़े को पार कर लिया गया है तथा युवाओं ने बढ चढकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोहरसिंह दामोदरा ने कहा भाजयुमो के कार्यकर्ता गांव-गांव व ढाणी-ढाणी पहुंचकर सदस्यता अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं।

इस अवसर पर नवीन मतदाताओं ने भी सदस्यता अभियान ग्रहण कर भाजपा को मतदान देने का संकल्प लिया। भाजपा नेता सवाईसिंह गोगली, रमेश जीनगर, चन्द्रशेखर श्रीपत, रमेश बिस्सा कंवराजसिंह चौहान, अंशुल व्यास, आदित्य आचार्य, पुनीत व्यास, सम्मी व्यास, कपिल गज्जा, मंजीत व्यास, कुंदनसिंह सोढा, अविनाश पुरोहित, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विजय बिस्सा सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजयुमो सदस्यता अभियान को लेकर जबरदस्त उत्साह भाजयुमो सदस्यता अभियान को लेकर जबरदस्त उत्साह Reviewed by wadhwani news on November 10, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.