जैसलमेर । सीमावर्ती जिले जैसलमेर में भव्य पशुमेले का आयोजन आज से किया जायेगा। बरमसर ग्राम पंचायत के रिण क्षेत्र में आयोजित होने वाले इस पशु मेले की तैयारियों को लेकर आयोजक मंडल ने पूरी तरह से कमर कस ली है। आयोजक मण्डल के भवानीसिंह भाटी ने बताया कि 10 नवम्बर से आरम्भ होने वाले इस मेले में प्रदेश भर के अलग अलग इलाकों से पशुपालकों को आमंत्रित किया गया है जिसमें पशुपालक पशुओं की खरीद फरोख्त कर सकेंगे।
भाटी ने बताया कि मेले का मुख्य आकर्षण घुडदौड़ रहेगी जिसमें प्रदेश व देश के विभिन्न हिस्सों के घुडसवार भाग लेंगे। पशुमेले के भव्य आगाज के बाद 15 नवम्बर को घुडदौड का आयोजन भी किया जायेगा जिसमें घुडदौड की विभिन्न विधाओं का प्रदर्षन किया जायेगा। भाटी ने बताया कि घुडदौड में विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को पशुमेला आयोजन मण्डल द्वारा पुरस्कृत भी किया जायेगा। पशुमेले के आयोजन को लेकर ग्राम पंचायत बरमसर द्वारा भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

पशु मेला आज से, पशुपालक पशुओं की खरीद फरोख्त करेंगे
Reviewed by wadhwani news
on
November 09, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
November 09, 2017
Rating:

No comments: