— जनसुनवाई में करणी सेना की जिला इकाई ने दिया सीएम के नाम ज्ञापन, पद्मावती फिल्म पर रोक की मांग
— किसानों ने बताई समस्याएं, नहरी किसानों ने मांगा न्याय तो शहरी में पार्षदों ने उठाई पीने के पानी की समस्या
किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग
ग्राम मोढ़ा किसानों द्वारा कृषि नलकूपो पर वोल्टेज समस्या एवं विद्युत संबंधी अन्य समस्याओं से अवगत कराया जिस पर विधायक भाटी ने संबंधित अधिकारियो को दूरभाष पर किसानों की समस्या समाधान हेतु निर्देशित किया । नहरी क्षैत्र के ग्राम रामगढ़, सोनू, राघवा, सेउवा, रायमला, साधना, तेजपाला, बड्डा आदि गांवो के किसानो द्वारा सिंचाई हेतु व्यवस्थित रूप से पानी नहीं मिलना, पानी में सुधार करने एवं गत दिनो किसानो एवं नहरी कार्मिको के मध्य हुए विवाद में निर्दोष लोगो को झूठे मुकदमें में फंसाने का जो षड़यंत्र विभाग द्वारा किया जा रहा है जिसमें यदि बेगुनाह किसानों को फंसाया जाता है तो किसानों को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा ।शहरी पेयजल व्यवस्था सुधारने की मांग
नगरपरिषद जैसलमेर के पार्षदगण सुरजपालसिंह, नरसिंह ओड, हाकमदान, मोहन परिहार आदि ने विधायक भाटी से शहरी पेयजल व्यवस्था सुधारने हेतु अवगत कराया ।
विधायक की जनसुनवाई में पद्मावती फिल्म पर रोक की मांग
Reviewed by wadhwani news
on
November 13, 2017
Rating:

No comments: