— विदाई अवसर पर डीप्टी एसपी नरेन्द दवे ने महासभा का आभार प्रकट करते हुए कहा, 'जब भी समाज को मेरी आवश्यकता होगी आप मुझे अपने बीच पाओगे ।'
महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीवल्लभ पुरोहित ने बताया कि महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. दुबे कि अध्यक्षता, पूर्व विधायक गोवर्धन दास कल्ला के मुख्य आतिथ्य तथा क्रिकेट एसोसिशन के सचिव विमल शर्मा, जैसलमेर, सदर थानाधिकारी महेश शर्मा के विशिष्ट अतिथि के रूप मॆं विदाई कार्यक्रम को समारोह के रूप मॆ मनाया गया ।
समारोह का शुभारम्भ भगवन परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एव दीप प्रज्जवलित कर किया गया । तत्पश्चात नरेन्द दवे का गोवर्धन कल्ला, डॉ.शरद दुबे, श्रीवल्लभ पुरोहित, विमल शर्मा द्वारा क्रमशः माल्यार्पण, साल, साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया । प्रमोद जगानी, कमलेश छगानी, विकास व्यास, विमल गोपा, मनीष व्यास आदि ने भी माला पहनाकर स्वागत किया ।
इस अवसर पर नरेन्द दवे ने कहा कि जैसलमेर मॆं मुझे ब्राह्मण समाज का भरपूर स्नेह मिला तथा इन तीन साल की कई स्मृति अपने साथ ले जा रहा हूँ । कहा कि जब भी समाज को मेरी आवश्यकता होगी आप मुझे अपने बीच पाओगे । उन्होंने महासभा का आभार प्रकट किया ।
इस पर गोवर्द्धन नि कल्ला ने कहा कि नरेन्द बड़े ही मृदुभाषी एवं नेकदिल इंसान है । इनके कार्यकाल का मुझे व्यक्तिगत अनुभव बहुत ही सराहनीय रहा है । मैं इनके सफल भविष्य कि कामना करता हूँ । इस अवसर पर विमल शर्मा, श्रीवल्लभ पुरोहित, नंदकिशोर दवे, मूलशंकर बिस्सा ने भी सम्बोधित किया । इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष डॉ दुबे ने आभार प्रकट किया और नरेन्द्र दवे के व्यक्तिव की प्रंशसा की । इस अवसर पर पुरूषोतम पुरोहित, अजय व्यास, हरीश पुरोहित, अविनाश बिस्सा, विक्रम चूरा, अरुण पुरोहित, अमीत व्यास, भंवरलाल जोशी, प्रेमप्रकाश बिस्सा, अविनाश पुरोहित, आनंद रंगा सहित ब्राह्मण बँधु मौजूद रहे ।
डिप्टी एसपी दवे को राजस्थान ब्राह्मण महासभा जैसलमेर की ओर भावभीनी विदाई दी गई
Reviewed by wadhwani news
on
November 19, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
November 19, 2017
Rating:




No comments: