जैसलमेर | 'मां तुझे सलाम' के कार्यकर्ताओं के आग्रह पर जैसलमेर भाजपा के जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी एडवोकेट जुगलकिशोर व्यास ने श्री जवाहर चिकित्सालय का निरीक्षण किया । जहां 'मां तुझे सलाम' के कार्यकर्ताओं द्वारा चिकित्सालय के प्रसूति व महिला वार्ड में गंदगी व शौचालय की स्थिति से रूबरू कराया । कार्यकर्ताओं के साथ व्यास ने पूरे अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सालय प्रभारी व एसडीएम जैसलमेर को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। व्यास ने प्रसूति महिलाओं को नये बने प्रसूति वार्ड में शिफ्ट करने व चिकित्सालय के सभी शौचालयों को साफ रखने की तुरंत व्यवस्था करने का आग्रह किया ।
No comments: