Random Posts

Mobile

test

भारतीय सिन्धु सभा रथयात्रा 23 दिसम्बर से, जिला स्तरीय बैठक में हुई चर्चा

— पुष्कर से सात रथ, सात संभाग के लिये एक साथ प्रदेश के 112 शहरों के भ्रमण पर 

जैसलमेर । भारतीय सिन्धु सभा के राजस्थान प्रदेश पदाधिकारी के साथ सिन्धी समाज बाड़मेर—जैसलमेर संभाग के बाड़मेर, जैसलमेर व बालोतरा ईकाई के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को नेहरू नगर सिन्धी भवन बाड़मेर में हुई । इस बैॅठक का मुख्य एजेंडा रथयात्रा पर चर्चा करना रहा जिसके बारे में प्रदेश संगठन मंत्री मोहनलाल वाधवानी ने सभी कार्यकर्ताओं को विस्तारपूर्वक समझाते हुए कहा की 23 दिसम्बर सुबह 11 बजे  पुष्कर से एक साथ सात रथ यात्रा, सात संभाग के लिये, एक साथ निकलेंगे जो प्रदेश में 112 शहरों का भ्रमण करेगें ।

सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इस रथ यात्रा के उद्देश्य के बारे में पूरी तरह से जानकारी दी और सभी से विशेष अनुरोध किया की  इस कार्यक्रम मैं सभी तन मन ओर धन से अपना सहयोग करे इस रथयात्रा का मुख्य उद्देश्य सिन्धी भाषा सभ्यता व संस्कृति को घर घर तक उस के बारे में जानकारी देना हैं । रथयात्रा की जैसलमेर व बाडमेर ज़िले में होने वाले रूट की जानकारी संभाग प्रभारी वासुदेव बसरानी ने दी ।


इस बैठक में मौजूद थे भारतीय सिन्धु सभा इकाई बालोतरा अध्यक्ष नरेंद्र कुमार लालवानी, उपाध्यक्ष अजय चंदानी, सचिव योगेश कुमार सुखनानी, सिन्धी समाज बालोतरा के अध्यक्ष गोविन्दराम आहूजा, उपाध्यक्ष टीकमदास खियानी, कोषाध्यक्ष इन्द्र कुमार बसरानी, स्टोरकीपर घनश्याम मेघनानी, रमेश कुमार व जैसलमेर से भारतीय सिंधु सभा के जिला अध्यक्ष आशाराम मूलचंदानी, जिला मंत्री किशोर तेजवानी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हीरालाल साधवानी तथा बाड़मेर के सभी कार्यकर्ताओं ने इस बैठक  में भाग लिया
भारतीय सिन्धु सभा रथयात्रा 23 दिसम्बर से, जिला स्तरीय बैठक में हुई चर्चा भारतीय सिन्धु सभा रथयात्रा 23 दिसम्बर से, जिला स्तरीय बैठक में हुई चर्चा Reviewed by wadhwani news on November 12, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.