— भाटिया बगीची में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता ने दोगले राजनेताओं, विधर्मी ताक़तों और भ्रष्ट प्रशासन को बताया जिले की मुख्य समस्याएं
जैसलमेर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा “जाग्रत हिन्दू महासंगम” के निमित ग्राम स्तर पर हिंदू सम्मेलन किये जा रहे है जिसके तहत जैसलमेर नगर के स्थानीय भाटिया बगीची में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें बताया गया कि दोगले राजनेता, विधर्मि ताक़तें और भ्रष्ट प्रशासन जिले में सबसे बड़ी समस्याएं हैं।मुख्य वक्ता आरएसएस के जिला प्रचारक इन्द्रसिंह ने अपने उदबोद्धन मे बताया कि जैसलमेर एक सीमावर्ती क्षेत्र है इसकी तीन सबसे बड़ी समस्याएं है जिसमें दोगले राजनेता जो कि हम सबके बीच भी आकर मीठी-मीठी बातें करेंगे और अराष्ट्रीय ताकतों को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक सहायता भी करते है। राष्ट्र की सुरक्षा की दृष्टि से अवैध बनी मांधला जैसी मस्जिदों को भी सहयोग भी करते है।
गौतस्करों, लव जिहादियों और अराष्ट्रीय गतिविधियां को सहयोग करने वालों को ध्यान रहे कि जैसलमेर एक सीमावर्ती क्षेत्र है इसलिए यहां पर किसी प्रकार की दोगलेबाजी बर्दाश्त नहीं कि जाएगी, हिंदुत्व के कारण पर्स से अर्श तक जाने वाले राजनेता यह ध्यान रखें कि जब हिन्दूसमाज जाग उठेगा तो यही समाज आपको पर्स से अर्श पर ले आएगा। जैसलमेर में लगातार विधर्मी ताकतों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वालों को अब बख्सा नहीं जाएगा।
विधर्मि ताक़तें भी जैसलमेर के लिए बड़ी समस्या है जैसलमेर में तस्करी, मठ-मंदिरों पर आक्रमण और गौ तस्करी आदि बड़ी घटनाओं को अंजाम देने वाली समस्या बहुत ही बड़ी समस्या है गौचर जमीन पर अतिक्रमण करना आम बात हो गई है।
भ्रष्ट प्रशासन जैसलमेर की सबसे बड़ी समस्या है यहां पर कुछ लोगों के द्वारा प्रशासन को जानबूझकर भ्रष्ट बनाया जा रहा है जिसमे हिंदुओं की कोई रिपोर्ट लिखने को तैयार नहीं होता है, हिंदुओं पर अत्याचार होता है और प्रशासन कार्यवाही भी हिंदुओं पर ही करता है। श्रम विभाग में राजनीतिक सरंक्षण से हुए करोड़ों के घोटाले जैसलमेर के भविष्य के लिए शुभसंकेत नहीं है।
उक्त सभी घटनाओ में स्पष्ट रूप से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष राजनीतिक सरंक्षण प्राप्त है अब हिन्दू समाज जाग्रत हो चुका है, इसलिय अब हिन्दू समाज कतैई बर्दाश्त नहीं करेगा। भादरिया और डेलासर में भी हिंदूसम्मेलन आयोजित किये गए जिसमें बड़ी संख्या में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिसमें नागर कार्यवाह मुकेश जोशी, बजरंग दल के लालूसिंह सोढा, बाबूलाल धोलिया, योगेश बामणिया, मनमोहन भाटिया, मोहन भाटिया, सवाई भाटिया, महेश शर्मा, मनीष गज्जा, गिरिल भाटिया, पृथ्वीसिंह आदि उपस्थित थे।
आरएसएस को बर्दाश्त नहीं होगी सीमावर्ती क्षेत्र में दोगलेबाजी
Reviewed by wadhwani news
on
November 14, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
November 14, 2017
Rating:


No comments: