— सांसद ने नहीं ली सुध, जनता ने ले ली, जैसिंधर में किया कैद
— गढ़रा रोड़ में ग्रामीणों की नाराजगी झेली
जैसलमेर । बुधवार को सोशल मीडिया पर बाड़मेर— जैसलमेर से, कांग्रेस छोड़ भाजपा से बने सांसद कनर्लल सोनाराम चौधरी की फजीहत वायरल हुई है।सांसद ने नहीं ली सुध, जनता ने ली
सोशल मीडिया में बताया जा रहा है कि कर्नल सोनाराम को मंगलवार को बाड़मेर के जैसिंधर गांव में ग्रामीणों ने कमरे में किया बंद कर दिया । कर्नल चौधरी सांसद बनने के बाद पहली बार गए थे उस क्षेत्र में । सांसद बनने के साढ़े तीन साल तक उन्होंने जैसिंधर आकर जनता व क्षेत्र की सुध नहीं ली थी लेकिन जनता ने उनकी सुध ले ली और गुस्साएं ग्रामीणों ने किया कमरे में बंद करते हुए बाहर से ताला लगा दिया ।गढ़रा रोड़ में ग्रामीणों की नाराजगी झेली
करीब एक घंटे तक सांसद कर्नल चौधरी कमरे में बंद रहे । बाद में हरिसिंह सोढा ने आए तो ताला तोड़ कर आजाद करवाया आज़ाद । इस घटना के बाद बड़े बेआबरू होकर, बदहवास सांसद कर्नल सोनाराम गडरा रोड की तरफ रवाना हो गए । लेकिन वहां पर भी फ़जीहत हुई और ग्रामीणों को नाराजगी झेलनी पड़ी । बाद में वहां माफी मांग कर जान छुड़ाई ।
सांसद कर्नल चौधरी की फजीहत हुई वायरल
Reviewed by wadhwani news
on
November 15, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
November 15, 2017
Rating:

No comments: