— विषय विशेषज्ञ रचना शर्मा द्वारा लैंगिंक उत्पीड़न के प्रावधानों पर प्रकाश डाला
जैसलमेर । महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिंक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 के अन्तर्गत जिला स्तर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन जिला प्रमुख अंजना मेघवाल की अध्यक्षता में जिला परिषद स्थित अटल सेवा केन्द्र में मंगलवार को हुआ ।इस आयोजन में पीएलडी संस्था नई दिल्ली की विषय विशेषज्ञ रचना शर्मा द्वारा महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिंक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 के प्रावधानों पर प्रकाश डाला। इस कार्यशाला मे जिले के सभी राजकीय कार्यालयों के अधिकारियों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के सदस्यों ने भाग लिया साथ ही अधिनियम के अन्तर्गत राजकीय कार्यालय में गठित आंतरिक शिकायत समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों व स्थानीय शिकायत समिति के अध्यक्ष व सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यशाला के अन्त में प्रहलादसिंह राजपुरोहित सहायक निदेशक, महिला अधिकारिता ने कार्यशाला में भाग लेने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के सदस्यों का आभार प्रकट किया।
लैंगिंक उत्पीड़न पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ
Reviewed by wadhwani news
on
November 21, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
November 21, 2017
Rating:

No comments: