बैंक के आगे से 2 लाख 61 हजार रुपये लूटने वालों के खिलाफ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 2 बाल अपचारियों को पकड़ा शेष की तलाश जारी
पुलिस कोतवाली से मिली जानकारी अनुसार कालूसिंह निवासी बड़ोरा गांव द्वारा SBI बैंक से 2 लाख 50 रुपये लोन के उठा कर बैंक से बाहर होटल पर चाय पीने बैठे थे । तभी उनके हाथ में रखे हुए पैसे अपने पास रखे और वापिश उन पैसो को देखा तो रखी हुई जगह पर नही मिलने पर पुलिस थाना कोतवाली को जरिये फ़ोन सूचित किया । कोतवाली में सूचना मिलने और पुलिस टीम asi खुशाल चंद, HC उगम सिंह, मुकेश बीरा एवं कानि गंगासिंह, दिनेश चारण, विरमसिंह द्वारा तुरंत पहुच कर वहां पर खड़े आमजन को पूछताछ की गई तो लोगो द्वारा 2 लड़कों को आसपास खड़े देखा था। जिस पर टीम द्वारा लड़को की तलाश की गई तो कानि गंगासिंह को वैसे ही हुलिए के 2 लड़के दिखाई दिए जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए, पीछे भाग कर शहर के भीतर लगभग 3-4 किलोमीटर भागकर पकड़ा और उनके कब्जा से 2 लाख 61 हजार रुपए बरामद किए।
बैंक के आगे से 2 लाख 61 हजार रुपये लूटने वालों के खिलाफ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 2 बाल अपचारियों को पकड़ा शेष की तलाश जारी
Reviewed by wadhwani news
on
November 09, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
November 09, 2017
Rating:


No comments: