— बुधवार को गणेश मंदिर तक गंदे पानी में से होकर गुजरना पड़ा भक्तों, पब्लिक के साथ पर्यटक भी हुए परेशान
जैसलमेर । स्वर्णनगरी में सीवरेज समस्या बहुत ही विकराल होती जा रही है लेकिन नगरपरिषद में बैठी महिला सभापति और प्रशासनिक आयुक्त शहर की सफाई व्यवस्था की उड़ती धज्जियों को रोक पाने में असफल होते जा रहे हैं । जबकि शहर में पर्यटन सीजन पीक पर है ।गंदगी पार कर पहुंचे भगवान के दर
बुधवार तो भगवान के भक्तों को भी गंदगी से होकर उनके दर पर जाना पड़ा । गांधी चौक स्थित गणेश मंदिर के पास में प्रोल एवं पुष्करणा भवन के आगे सीवरेज प्वाइन्ट ब्लॉक होने के बाद उफन पड़े और शहर भर की गंदगी सड़क पर बहने लगी । उस समय गणेश मंदिर में जाने वालों भक्तों को उस गंदगी को पार करना पड़ा तो वहीं पब्लिक व पर्यटक भी परेशान हुए । कहना पड़ रहा कि यहां के लोग नारकीय जीवन व्यतीत कर रहे हैं और शहरी सरकार भारत सरकार के साथ 'स्वच्छ भारत' का राग अलाप रही है ।
शहर में ऐसे और भी है पोइन्ट
गंदगी उफनने वाले सीवरेज के हॉल अन्य मुख्य जगहों पर है जो समय समय पर गंदा पानी सड़कों पर बहाते रहते हैं जिसमें अमरसागर प्रोल के बाहर माहेश्वरी सेवा सदन के सामने तो विगत कई समय से गंदगी का साम्राज्य बिखेरे हुए पड़ा है । जिसको कई जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने आते जाते देखा और मीडिया द्वारा दिखाया गया वो भी देखा लेकिन समस्या जस की तस है । ऐसे ही अन्य सीवरेज हॉल होटल मीरा महल के आगे, गीता आश्रम के पास, भाटिया बगेची के पास, आसनी पथ पर । समस्या रोजाना कि लेकिन समाधान पर कुछ नहीं ।कलक्टर शहर का करे भ्रमण तो बने बात
अब तो शहर की सीवरेज समस्या से लाइव रूबरू कराने के लिए पब्लिक की अपेक्षा हो सकती है जिला कलक्टर स्वयं शहर का भ्रमण कर स्थिति पर नियंत्रण के लिए तत्काल उपाय करें । उनके साथ क्षेत्र का पार्षद, नगरपरिषद सभापति, आयुक्त, विधायक और जनता हो तो शहर की समस्याएं विकराल रूप धारण करने से बचते हुए शहर सफाई व्यवस्था में बाजी मार सकता है ।
गंदगी पार पहुंचे भगवान के दर
Reviewed by wadhwani news
on
November 15, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
November 15, 2017
Rating:



No comments: