Random Posts

Mobile

test

सामाजिक संस्था मॉ तुझे सलाम ने घेरा विधायक को, हो​स्पीटल का न्यौता दिया

— सरकारी सहायता तो दूर संस्था के द्वारा गए कार्य रखरखाव के अभाव में हुए क्षतिग्रस्त

जैसलमेर । जिले की सामाजिक संस्था मॉ तुझे सलाम के द्वारा जिले के सबसे बडे चिकित्सालय श्रीजवाहिर चिकित्सालय में फैली अव्यवस्था को लेकर सर्किट हाउस में जैसलमेर विधायक छोटूसिंह को घेर लिया और उन्हें चिकित्सालय के निरीक्षण व मरीजों के दर्द जानने को लेकर पीले चावल दिये। संस्था के द्वारा विधायक भाटी को जवाहिर चिकित्सालय की स्थिति को अवगत करवा गया और कहा कि सरकारी सहायता तो दूर संस्था के द्वारा जो कार्य चिकित्सालय में करवाये गये थे उनकी देखभाल के अभाव में हालत खस्ता हो गई।
चिकित्सालय दुर्दशा में सुधार की दरकार
संस्था ने विधायक को बताया कि इस समस्या को लेकर चिकित्सा अधिकारियों व जिला प्रशासन को पाबंद करावें कि चिकित्सालय की दुर्दशा में सुधार नहीं तो वस्तुस्थिति तो बनाने में सक्षम कदम उठाने का प्रयास करे। संस्था के द्वारा चिकित्सालय में सीसीटीवी कैमरों को चालू करवाने के साथ ही सुरक्षा गार्ड व गायनिक वार्ड की खस्ता हालात, जो कि विधायक के द्वारा दो वर्ष से स्वयं गोद ले रखा है की समस्याओं को दुरस्त करने की बात कही।
मंत्री को दिया ज्ञापन
इस दौरान जैसलमेर प्रवास पर आये सहकारिता व गौपालन मंत्री अजयसिंह किलक को भी इन समस्याओं को लेकर संस्था ने ज्ञापन दिया । वही इस पूरे प्रकरण व चिकित्सालय की स्थिति को उन्होंने पोकरण विधायक शैतानसिंह को बतानी चाही तो उन्होने अपने अधिकार क्षेत्र से बहार होने की बात कही।
सामाजिक संस्था मॉ तुझे सलाम ने घेरा विधायक को, हो​स्पीटल का न्यौता दिया सामाजिक संस्था मॉ तुझे सलाम ने घेरा विधायक को, हो​स्पीटल का न्यौता दिया Reviewed by wadhwani news on November 08, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.