
जैसलमेर । यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विकास व्यास ने आज कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष युवा कॉँग्रेस अशोक चांदना, युवा कॉँग्रेस लोकसभा अध्यक्ष ठाकराराम माली, जैसलमेर यूथ कॉँग्रेस प्रभारी किशोरसिंह राजपुरोहित की अनुशंसा पर विजय कुमार बट्ठड को जैसलमेर युवा कॉँग्रेस का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। यूथ कार्यकर्ताओं ने बट्ठड का मुंह मीठा करवा माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं बट्ठड ने सभी का आभार जताया।इस अवसर पर यूथ अध्यक्ष विजय बट्ठड ने कहा कि कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। शहर के प्रत्येक वार्ड में वार्ड प्रभारी एवं वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। वहीं जल्द ही नगर कार्यकारिणी का विस्तार कर संगठन का विस्तार किया जाएगा।
इस अवसर पर यूथ कॉँग्रेस अध्यक्ष विकास व्यास ने बताया कि विजय बट्ठड के नगर अध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर कांग्रेस खेल प्रकोष्ट अध्यक्ष अरुण पुरोहित, सेवादल नगर संगठक अमित व्यास, युवा कॉँग्रेस वरिष्ठ महासचिव धर्मेन्द्र कल्ला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बट्ठड बने यूथ कांग्रेस नगराध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
Reviewed by wadhwani news
on
November 11, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
November 11, 2017
Rating:

No comments: