Random Posts

Mobile

test

विधर्मी ताकतें हिन्दू को बांटने में जुटी है - लालुसिंह


 रामगढ़ ( जैसलमेर ) | रामगढ़ में विराट हिन्दू शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। बजरंग दल के जिला संयोजक लालुसिंह सोढ़ा ने कहा कि विधर्मी ताकतें हिन्दू समाज का बांटने में जुटी हुई है। हमें उन विधर्मीयों से सावधान रहना होगा अन्यथा जैसलमेर में भी कष्मीर, केरल, पष्चिम बंगाल जैसे हालात बनते देर नहीं लगेगी। उन्होनें कहा कि जिले में रैली रोकने, मंदिर से माईक उतरवाने, हिन्दु महिला को जबरन उठाकर ले जाने जैसी घटनाओं को आगाज हो चुका है। उन ताकतों के सामने जिला प्रषासन भी पंगु नजर आता है तो हमारी रक्षा कौन करेगा। विधर्मी ताकतें हिन्दुओं पर हावी हो इससे पहले हमें संगठित होना होगा। उन्होनें आगे कहा कि जिले में पिछले तीन चार वर्षों से घटी घटनाओं पर चिन्तन करने की जरूरत है।

हिम्मत के साथ आगे अना होगा


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक इन्द्रसिंह ने कहा कि हिन्दुओं को जातिवाद में बांटने का प्रयास किया जा रहा है और हिन्दु जातिवाद में बंट कर मर रहा है। हमें हिम्मत के साथ आगे आना होगा तभी काम बनेगा। उन्होनें आगे कहा कि विधर्मी ताकतें हिन्दुओं को तोड़ने की कोशिश कर रही है और मानवतावादी लोग भाई भाई के नारे लगा रहे हैं। उन्होनें कहा कि बारिश होने से पहले ही पाल बांध लो क्योंकि हिन्दु समाज का तोड़ने की ताकतें सक्रिय हो रही है। रामगढ़ में आज छत्तीस कोम के लोग एक साथ इक्ट्ठे हुए ये बहुत खुशी की बात है।

26 जनवरी को रामगढ़ विशाल भव्य पथ संचलन

अगले वर्ष 26 जनवरी को रामगढ़ की धरती पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा विशाल भव्य पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए स्वयं सेवकों द्वारा घर घर सम्पर्क किया जा रहा है। उसके बाद 18 मार्च को पोकरण में हिन्दु महासंगम होगा जिसमें षामिल होने के लिए रामगढ़ क्षेत्र के हिन्दुओं से अपील की गई। कस्बे के जिया देषरॉय मंदिर में आयोजित हुए हिन्दु महा सम्मेलन में रामगढ़ क्षेत्र के हिन्दु षामिल हुए। इस हिन्दु महा सम्मेलन को सफल बनाने में झब्बरसिंह, हुकमाराम कुमावत, धीरेन्द्रसिंह भाटी सहित कई स्वयं सेवकों ने योगदान दिया। कार्यक्रम में खेमेन्द्रसिंह जाम व सुमाराराम मेघवाल अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र कुमार मेहरड़ा ने किया

विधर्मी ताकतें हिन्दू को बांटने में जुटी है - लालुसिंह विधर्मी ताकतें हिन्दू को बांटने में जुटी है - लालुसिंह Reviewed by wadhwani news on November 25, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.