— नगरपालिका पार्षद सहित एक परिवार के नौ सदस्य चिकनगुनिया की चपेट में, चिकित्सा विभाग मौन, अस्पताल प्रशासन के पास संसाधनों की कमी
जैसलमेर । जिला मुख्यालय पर स्थित अस्पताल की दशा सुधारने में अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर बात करने वाले पोकरण विधायक के अधिकार क्षेत्र में अस्पताल का बुरा हाल है और चिकित्सा व्यवस्था चरमराई हुई है । सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी अनुसार नगरपालिका पार्षद सहित एक परिवार के नौ सदस्य चिकनगुनिया की चपेट में आ गए हैं । न सफाई है और न ही दवाई । शहर के वार्ड नंबर 9,11,14,18 में सबसे अधिक चिकनगुनिया एवं डेंगू के मरीज पाई जा रहे हैं ।नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में इन दिनों मौसमी बीमारियां फैल गई हैं जिनमें मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं । लेकिन स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार नहीं होने एवं मरीजों के खून की जांच की रिपोर्ट सही नहीं पाए जाने के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है ।मरीजों को बाहर से मजबूरन खून की जांच करवानी पड़ रही है
पोकरण की चिकित्सा व्यवस्था चरमराई, अस्पताल खस्ताहाल में
Reviewed by wadhwani news
on
November 10, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
November 10, 2017
Rating:

No comments: