महिला प्रधान रेस्टोरेन्ट का सपना हुआ साकार- पूजा मिश्रा
- जैसलमेर में एक ऐसा रेस्टोरेन्ट जहाँ करती है सिर्फ और सिर्फ महिलाएँ काम
जैसलमेर | जी हां शिक्षा की दृस्टि से पिछड़े जिले में अगर महिलाओँ के पुरुष प्रधान क्षेत्र में कार्य करने की बात हो तो शायद यह जानकर आपको आश्चर्य हो मगर ऐतिहासिक स्वर्ण नगरी जैसलमेर में एक ऐसे व्यवसाय की आधारशिला रखी गयी जिसमे अब तक केवल पुरुषो का वर्चस्व हुआ करता था।उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले की रहने वाली स्नातक होटलियर पूजा मिश्रा जो कि एयर होस्टेस में डिप्लोमा प्राप्त महिला है का कुछ अलग करने का जूनून उन्हें जैसलमेर ले आया यहाँ आने के बाद होटल इंडस्ट्री में कदम रखा कुछ समय नौकरी करने के बाद कुछ अलग करने की चाहत ने होटल बिजनस का सफर शुरू करवाया यहाँ से अपने केरियर में सपनो को पंख लगाने का काम गति पकड़ने लगा।
पूजा को शुरू से ही खाना बनाने का शौक रहा है और होटल व्यापार ने राह ओर आसान कर दी , इसी दौरान नरेंद्र मोदी के "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" अभियान की जानकारी मिली और इसी से प्रेरित होकर तथा महिलाओं को रोजगार देने और महिलाओ की सुरक्षा के लिहाज से आखिरकार जायके का सफर शुरू हुआ। अपने सपने मूर्त रूप देते हुए पूजा ने अपनी बेटी जोया खान के नाम से जैसलमेर के हृदयस्थल सोनार किले की परिधि के समीप शिव रोड़ पर रूफटॉप रेस्टोरेन्ट "जोया का जायका" का शुभारम्भ किया। अब जैसलमेर वासियों के लिए जाना पहचाना नाम बन चुका है जहाँ भारतीय सैलानियों के साथ साथ विदेशी भी पूजा मिश्रा के व्यंजनों का लुत्फ़ उठाने चले आते है।
"जोया का जायका" महिला प्रधान रेस्टोरेंट है जहाँ मालिक से लेकर नौकर, सेफ , किचन हेल्पर, वेटर , अस्सिस्टेंस और सफाईकर्मी तक केवल महिलाये ही है। रेस्टोरेंट की मालकिन और मुख्य शेफ पूजा मिश्रा का कहना है कि महिला प्रधान रेस्टोरेंट होने से मातृशक्ति को घर जैसा वातावरण मिलता है एवं जब औरत खाना बनाती है तो स्वाद भी घर जैसा अहसास कराता है। जोया का जायका में ताजा, स्वच्छ और हाईजेनिक फ़ूड परोसा जाता है। रेस्टोरेन्ट में ऑर्डर लेने से लेकर परोसने तक का सारा काम काज महिलाये ही देखती है। फिलहाल पांच महिला स्टाफ से शुरू हुआ रेस्टोरेंट जैसलमेर ही नहीं पर्यटकों में खासा लोकप्रिय हो रहा है। जोया का जायका में 30 लोगो के बैठने की व्यवस्था है तथा रूफटॉप रेस्टोरेन्ट में बैठकर लजीज व्यंजनों के साथ साथ सोनार किले के मनोरम दृश्यों का आनंद भी ले सकते है।
"जोया का जायका" महिला प्रधान रेस्टोरेंट
Reviewed by wadhwani news
on
November 17, 2017
Rating:

No comments: