जैसलमेंर । भारतीय जनता पार्टी जैसलमेंर के जिला संगठन प्रभारी एवं राज्य बीज निगम के अध्यक्ष शम्भूसिंह खेतासर शनिवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।सदस्यता अभियान की समीक्षा
जिला मीडिया प्रमुख व प्रवक्ता जुगल बोहरा ने बताया कि जिला प्रभारी खेतासर जिले में चल रहे सर्वस्पर्शी विशेष सदस्यता अभियान की प्रगति पर समीक्षा कर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाये जाने पर विस्तृत चर्चा करेंगे।
जिलाध्यक्ष का आग्रह
जिलाध्यक्ष ऐडवोकेट जुगलकिशोर व्यास ने जिला, मण्डल, मोर्चा अध्यक्षों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ ही जनप्रतिनिधियों से इस आवश्यक बैठक में भाग लेने का आग्रह किया है।
राज्य बीज निगम के अध्यक्ष खेतासर लेंगे बैठक
Reviewed by wadhwani news
on
November 03, 2017
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
November 03, 2017
Rating:

No comments: