Random Posts

Mobile

test

स्व. मुरलीधर आचार्य को दी श्रद्धांजलि

जैसलमेर । विगत 47 वर्षों से गांधी विचार एवं खादी के क्षेत्र में समर्पित रहे सामाजिक कार्यकर्ता मुरलीधर आचार्य के असामयिक निधन पर जिले के खादी जगत से जुड़े कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, प्रबुद्धजनों व मौजिज लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

सीमाग्राम स्वराज्य संघ में बुधवार की दोपहर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर स्व. आचार्य के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया और दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थितजनों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर सीमाग्राम स्वराज्य संघ के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश व्यास ने कहा कि स्व. आचार्य ने जीवन भर गांधी विचार और खादी को अपनाया । वे कर्मठ, ईमानदार और जीवट व्यक्तित्व के धनी थे। जीवन पर्यन्त संघर्ष करते हुए वे आज तक खादी के बारे में ही सोचते रहे, यह उनका खादी के प्रति समर्पित भाव था। उनके निधन से खादी जगत को जो अपूरणीय क्षति हुई है, उसकी भरपाई कर पाना मुश्किल है। पूर्व प्राचार्य परमानन्द कपटा ने उनके हंसमुख व्यक्तित्व के बारे में बताते हुए कहा कि वे खादी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता रहे। वरिष्ठ पत्रकार प्रेम जगानी ने कहा कि स्व. आचार्य ने गांव-गांव में खादी का कार्य उस समय किया जब साधनों की कमी थी। वे कार्यकर्ताओं के प्रति हमेशा अपनत्व का भाव रखते थे।

सभा में महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एलएन नागौरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक तंवर, कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष राणजी चौधरी, खादी के वरिष्ठ कार्यकर्ता लक्ष्मणदास खत्री, ओमप्रकाश शर्मा, नटवर व्यास, मदनलाल भूतड़ा, चन्द्रप्रकाश भाटिया, बीकानेर से आए श्रीकिशन व्यास, भंवरलाल पन्नू, कन्हैयालाल, भगवानदास कबीरबस्ती, मोहतबाराम मंधा, मुल्तानसिंह कोटड़ी, मालसिंह कनोई, गेमरसिंह कनोई, मदन रामदेव, नवल किशोर व्यास, प्रतिपक्ष नेता आनन्द व्यास, केआर केवलिया, केशवदास बल्लाणी, केके पुरोहित सहित अन्य लोगों ने विचार व्यक्त करते हुए स्व. आचार्य के जीवन से जुड़े संस्मरण सुनाए और उन्हें कर्मठ, निष्ठावान और समर्पित खादी कार्यकर्ता बताया। साथ ही कहा कि उनके निधन से खादी जगत को जो क्षति हुई है उसकी भरपाई निकट भविष्य में होना मुश्किल है।

श्रद्धांजलि सभा में सीमाग्राम स्वराज्य संघ के मंत्री भंवरलाल व्यास, अरुण जगानी, सह मंत्री शंकरलाल प्रजापत, महेन्द्र गोपा, घनश्याम व्यास, गोगा महाराज, मदनलाल गज्जा सहित शहर के प्रबुद्धजन और खादी से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित थे।
स्व. मुरलीधर आचार्य को दी श्रद्धांजलि स्व. मुरलीधर आचार्य को दी श्रद्धांजलि Reviewed by wadhwani news on December 27, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.