Random Posts

Mobile

test

रबी फसलों का बीमा : शिविर 27 व 28 को

जैसलमेर । जिले के किसानों का बीमा कवरेज अधिक से अधिक संख्या में किए जाने के लिए व गेैर ऋणी कृषकों का फसल बीमा काॅमन सर्विस सेन्टर/सम्बन्धित बैंक के माध्यम से किये जाने के लिए जिला कलक्टर कैलाशचन्द मीना ने एक आदेश जारी कर गिरदावर सर्किल पर स्थापित फसल बीमा काॅमन सर्विस सेन्टर व बैंक पर निर्धारित ​किया है।
       
जिला कलक्टर मीना के आदेशानुसार 27 दिसम्बर को गिरदावर सर्किल रामगढ़, मोहनगढ़, नाचना, झिनझिनयाली, देवीकोट, चांधन तथा राजमथाई में फसल बीमा शिविर का आयोजन रखा गया है। इसी प्रकार 28 दिसम्बर को गिरदावर सर्किल लाठी, मूलाना, बान्धेवा और छाॅयण में रबी फसल बीमा शिविर रखा गया है।  इन शिविरों में रबी 2017-18 के लिए अधिसूचित फसलों का बीमा किया जाएगा। इसमें संबंधित काश्तकार को आवश्यक दस्तावेज जैसे जमाबन्दी की नकल, आधार कार्ड, स्वयं प्रमाणित फसल बुवाई का घौषणा-पत्र व राज्य सरकार द्वारा तय फसल प्रीमियम राशि जमा करवा कर बीमा करवाया जाना सुनिष्चित करावें।
       
जारी आदेश के अनुसार इस बीमा शिविर में सम्बन्धित बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि, कृषि पर्यवेक्षक एवं सहायक कृषि अधिकारी, राजस्व विभाग के संबंधित गिरदावर व पटवारी, काॅमन सर्विस सेन्टर व बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित रह कर अधिकाधिक किसानों के रबी फसल, 2017-18 के फसलों का बीमा करवाना सुनिष्चित करेगें।
                                     
रबी फसलों का बीमा : शिविर 27 व 28 को रबी फसलों का बीमा : शिविर 27 व 28 को Reviewed by wadhwani news on December 25, 2017 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.