— युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी निधिशेखर होंगे मुख्य वक्ता
जैसलमेंर । भारतीय जनता पार्टी जैसलतेंर के पदाधिकारियों की नव मतदाता पंजीयन पर 29 दिसम्बर को स्थानीय भाजपा कार्यालय में युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी निधीशेखर के मुख्य आतिथ्य व मार्गदर्शन में एक कार्यशाला आयेजित की जायेगी ।जिला मीडिया प्रमुख व प्रवक्ता जुगल बोहरा ने बताया कि केन्द्रीय व प्रदेश संगठन से प्राप्त निर्देशानुसार प्रत्येक जिले में नव मतदाताओं के पंजीकरण करवाने हेतु संगठन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जानी है । उसी कडी में जिलाध्यक्ष ऐडवोकेट जुगलकिशोर व्यास के सहमति से प्रदेश संगठन ने नव मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम के लिये जिला महामंत्री चन्द्रप्रकाश शारदा को जिला समन्वयक एवं युवामोर्चा जिला महमंत्री नरेन्द्र व्यास को जिला संयोजक नियुक्त किया है।
जिलाध्यक्ष व्यास ने बताया कि कार्यशाला में समस्त जिला पदाधिकारी मण्डल अध्यक्ष युवामोर्चा पदाधिकारी मण्डल समन्वयक संयोजक व शिविर प्रभारी अपेक्षित है। कार्यशाला आयोजन की तैयारियों हेतु जिलाध्यक्ष ऐडवोकेट व्यास ने जिला महामंत्री चन्द्रप्रकाश शारदा, उपाध्यक्ष सवाईसिंह गोगली, जिला मीडिया प्रमुख व प्रवक्ता जुगल बोहरा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोहरसिंह दामोदरा, झिनझिनयाली मण्डल महामंत्री गिधरसिंह कपूरिया, युवा मोर्चा महामंत्री नरेन्द्र व्यास के साथ भाजपा कार्यालय में चर्चा की।
बीजेपी पदाधिकारियों की नव मतदाता पंजीयन कार्यशाला 29 को
Reviewed by wadhwani news
on
December 27, 2017
Rating:
No comments: