Random Posts

Mobile

test

पुराने वस्त्र दान करें, फेंके नहीं : 'ग्रुप फ़ॉर पीपल' की आमजन से अपील

जैसलमेर । सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतीक 'ग्रुप फ़ॉर पीपल' ने आम जन से अपील की है कि घर में रखे पुराने ऊनी, सूती वस्त्र, जूते, कम्बल, बर्तन, खाद्य सामग्री और किताबे फेंके नहीं।अनुपयोगी सामग्री 'ग्रुप फ़ॉर पीपल' को दान करें ताकि किसी जरूरतमंद को दे सके ।

'ग्रुप फ़ॉर पीपल' जैसलमेर विंग की अहम बैठक सार्वजनिक सभा भवन गफ्फुर भट्टा में अध्यक्ष मुकेश गज्जा की अध्यक्षता में आयोजित हुई । जिसमें नववर्ष को कच्ची बस्तियों में वस्त्र और कम्बल वितरण के आयोजन पर चर्चा करने के साथ फरवरी में मेगा मेडिकल केम्प आयोजित करने पर भी विचार विमर्श किया गया ।

बैठक में ग्रुप संयोजक चन्दनसिंह भाटी, देवेंद्र परिहार, पार्षद पर्वतसिंह भाटी, जितेंद्र कुमार खत्री, पुखराज सोनी, संजयसिंह राहड़, नवीन वाधवानी, शौकत अली, अशोक भार्गव सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

बैठक में नव वर्ष पर कच्ची बस्ती में वस्त्र वितरण का आयोजन करने पर सहमति हुई । ग्रुप सदस्य अनिल शर्मा, भंवरसिंह भाटी, हरीश धनदे, दलवीरसिंह भाटी, विवेक भाटिया, पंकज तंवर, शैतानसिंह देवड़ा, मांनसिंह देवड़ा, दीनमोहम्मद रंगरेज, सोनू भाटिया, राजेन्द्रसिंह चौहान, हर्ष जैन, हरीश सोनी सहित समस्त सदस्यों की सहमति से वस्त्र वितरण और मेडिकल केम्प के आयोजन की रूप रेखा तय की गई । वस्त्र वितरण के लिए देवेंद्र परिहार, नवीन वाधवानी, जितेंद्र खत्री, पर्वतसिंह भाटी और पुखराज सोनी को जिम्मीदरी दी गई।

ग्रुप अध्यक्ष मुकेश गज्जा ने जैसलमेरवासियों से अपील की है कि घरों में रखे अनुपयोगी वस्त्र, कम्बल, जूते, किताबे, बर्तन आदि फेंकने की बजाय ग्रुप के वस्त्र बैंक में दान करें ताकि किसी जरूरतमंद परिवार को इसका लाभ मिले। बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई।
पुराने वस्त्र दान करें, फेंके नहीं : 'ग्रुप फ़ॉर पीपल' की आमजन से अपील पुराने वस्त्र दान करें, फेंके नहीं : 'ग्रुप फ़ॉर पीपल' की आमजन से अपील Reviewed by wadhwani news on December 28, 2017 Rating: 5

2 comments:

  1. Group bank kahan hai please tell me

    ReplyDelete
    Replies
    1. ग्रुप फ़ॉर पीपल बाड़मेर जैसलमेर

      वस्त्र और अनुपयोगी सामग्री यहां डोनेट करे

      जैसलमेर के सभी नागरिकों से आग्रह है कि आपके पास जो भी अनुपयोगी वस्त्र ,किताबे,जूते, कम्बल ,बर्तन आदि है वो फेंके नही,ग्रुप के बैंक में डोनेट करे ताकि किसी जरूरतमंद परिवार को भड्ड मिल सके,आपके लिए अनुपयोगी सामग्री किसी जरूरतमंद परिवार का सहारा बेनेगी,आपको दुआएं मिलेगी

      अनुपयोगी सामग्री निम्न नम्बरो के मेम्बर्स के पास जमा करा सकते है।

      मुकेश गज्जा 9414244196
      देवेंद्र परिहार 8005808985
      जितेंद्र खत्री 9928399837
      पर्वत सिंह भाटी 8003424196
      नवीन वाधवानी 9928202114

      आपका सहयोग जरूरतमंद परिवार को सहारा देसकता है।

      Delete

New Ad

Powered by Blogger.