जैसलमेर। स्वर्णनगरी जैसलमेर में ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय परशुराम जयंती समारोह को लेकर तैयारियां जोर शोर से जारी है। आगामी 18 अप्रेल से पांच दिवसीय महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
जंयती समारोह के मीडिया प्रभारी मनीष व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि जयंती समारोह को लेकर युवा वर्ग में विशेष उत्साह है। सोशल मीडिया पर भी युवाओं द्वारा समारोह का जोर शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। आगामी 22 अप्रेल को आयोजित होने वाली शोभा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए युवा वर्ग जुट गया है। इसी के तहत आज ब्राह्मण समाज के युवाओं ने प्रचार प्रसार प्रारंभ किया तथा समारोह के प्रचार प्रसार के लिए संपर्क किया।
इस अवसर पर पेम्पलेट व बैनर का भी विमोचन किया गया। युवाओं ने आगामी दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करने का संकल्प लिया तथा डोर टू डोर पीले चावल बांटकर ब्राह्मण बंधुओं से शोभा यात्रा में शिरकत करने की बात कही। इस अवसर पर सुमित बल्लाणी, विपिन व्यास, अरूण वासु, महेश आचार्य, अजय व्यास सहित युवाओं ने प्रचार प्रसार का आगाज किया।
परशुराम जयंती समारोह को लेकर युवाओं में जोश, शोभा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने को लिया संकल्प
Reviewed by wadhwani news
on
April 04, 2018
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
April 04, 2018
Rating:


No comments: