Random Posts

Mobile

test

स्वाभिमान सभा के लिए श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना बांटे पीले चावल

अधिक संख्या में पहुंचने हेतु की मनुहार, अपनी शक्ति का अहसास कराने का किया आह्वान 

जैसलमेर । श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की टीम ने मंगलवार को जैसलमेर के प्रत्येक गाँव-गाँव व ढाणी-ढाणी जाकर पीळे चावल व पेम्पलेट बाँटकर अधिक से अधिक संख्या में स्वाभिमान सभा, पचपदरा में पहुँचने और स्वाभिमान की लड़ाई के लिए एकजुट रहने तथा अपनी शक्ति का अहसास कराने का आह्वान किया । 22 सितम्बर को अधिक से अधिक संख्या में पचपदरा पहुंच रैली को सफल बनाने की मनुहार की ।

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष गणपतसिंह बैरसियाला, जिला संरक्षक पूनमसिंह कीता, भोमसिंह झिनझिनयाली, दशरथसिंह भाटी कुण्डा, हङवन्तसिंह सिहङार, सरदारसिंह दव, लूणसिंह कनोई ने स्वाभिमान सभा को सफल बनाने के लिए मंगलवार को सोढाण व बसिया के विभिन्न गांवों का तूफानी दौरा किया ।

मूलसागर होकर दामोदरा व खाभा व कनोई गांव और सम गांव के लोगो और दुकानदारों को पीले चावल व पेम्पलेट देकर स्वाभिमानी लोंगो को सभा आने का न्यौता दिया ।
कनोई गांव व सम गांव में जिला अध्यक्ष गणपतसिंह ने लोगों को बताया कि, जब हम अपनी ताकत दिखाएंगे तो ऊपर बैठे नेताओं की कुर्सी हिल जाएगी और ताकत दिखाने के लिए जरूरी है कि सारे स्वाभिमानी लोग अधिक से अधिक संख्या में 22 तारीख को पचपदरा पहुचें ।

पूनमसिंह कीता ने कहा कि हमे इस बात की खुशी है कि मरुभूमि में स्वाभिमान आज भी जिंदा है चाहे वो बुड्ढा हो या जवान ।
स्वाभिमान सभा के लिए श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना बांटे पीले चावल स्वाभिमान सभा के लिए श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना बांटे पीले चावल Reviewed by wadhwani news on September 18, 2018 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.