पनराजजी दर्शन, लाणेला के बाद जोगीदास के धाम, झिनझिनयाली और डांगरी में किया जनसम्पर्क
जैसलमेर । आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जिले में 'रियासत की सियासत' तेज हो गयी है । राजपरिवार सदस्या रासेश्वरी राज्यलक्ष्मी अब भी चुनावी रेस में शामिल है । भले ही उन्होंने अभी तक किसी भी पार्टी विशेष का ऐलान नहीं किया हो लेकिन चुनावी विश्लेषणों से संकेत मिलते रहे हैं कि वे कांग्रेस से टिकट की आकांक्षा लिए दिल्ली तक अपनी ताकत लगाने से पीछे नहीं हट रही है । अब इधर उनके पुत्र युवराज चैतन्यराजसिंह ने जनमोर्चा संभाल लिया है । वे लगातार जनसंपर्क में ग्रामीणजनों के बीच जाकर, जनसंपर्क करते हुए उनकी समसयाएं अपणायत के साथ सुन रहे हैं ।
युवराज चैतन्यराजसिंह ने शुक्रवार को जोगीदास के धाम में 'माँ भटियाणी सा' के दर्शन कर वहाँ पर उपस्थित लोगों से राजपरिवार के पक्ष में समर्थन की अपील की। वहाँ उपस्थित मौजिज लोगो में नखतसिंह, छोटूसिंह, हनुमानसिंह, बाबुलाल जैन, भोमसिंह, सुरेन्द्रसिंह, दीपाराम आदि मौजूद थे । उसके पश्चात झिनझिनयाली में 'मूलचंदजी की पोल' पहुँचे । वहाँ पर ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। श्रीकृष्ण मंदिर के दर्शन कर वहाँ उपस्थित ग्रामीणों से रूबरू हुए। समस्त ग्रामीणों ने तहेदिल से राजपरिवार को समर्थन देने का भरोसा दिलाया। वहाँ मौजिज लोगों में फतेहसिंह, नखतसिंह, चतुरसिंह, शैतानसिंह, खेतसिंह, छत्रपालसिंह, जितेंद्रसिंह, सम्पतलाल, देवीचंद सैन, बलवंतसिंह और स्वरूपसिंह उपस्थित थे।
डांगरी में युवराज का ढोल नगाड़ों के साथ शानदार स्वागत किया गया । हड़वंतसिंह भाटी 'डांगरी' के यहां पहुंच कर युवराज ने उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा । वहाँ के समस्त ग्रामीणों ने एक मत हो कर राजपरिवार को समर्थन देने के निर्णय लिया। वहाँ उपस्थित मौजिज लोगों में हड़वंतसिंह, भेरूसिंह, स्वरूपसिंह, लालाराम, उम्मेदसिंह, दीपाराम, खुदाबक्स, रेवंतसिंह अमृतलाल, रामचन्द्र, भवंरुराम, कुशलाराम, आनंद माराज, हीराराम साइन और डके खां मेरासी उपस्थित रहे।
'रियासत की सियासत' हुई तेज : अटल निर्णय और अटल विश्वास के साथ राजपरिवार का बढ़ता जनसंपर्क अभियान
Reviewed by wadhwani news
on
November 03, 2018
Rating:
Reviewed by wadhwani news
on
November 03, 2018
Rating:



No comments: