Random Posts

Mobile

test

राजस्थान गौरव यात्रा 24 अगस्त से, जैसलमेर व्र मदेवरा में होगी मुख्यमंत्री की आम सभा

भाजपा संगठन जुटा तैयारियो मे, जिला यात्रा प्रभारी डा.जितेन्द्रसिंह ने ली बैठक 

जैसलमेर 19 अगस्त। जोधपुर सम्भाग की राजस्थान गौरव सुराज यात्रा का आगाज 24 अगस्त को जैसलमेर से मुख्यमंत्री की आम सभा से होगा। जिला यात्रा प्रभारी यूआईटी अध्यक्ष पूर्व विधायक डा.जितेंद्र सिंह ने आज भाजपा कार्यालय मे संगठन के मण्डल अध्यक्षो मोर्चा जिलाध्यक्षो पदाधिकारियो वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के साथ बैठक मे यह जानकारी देते हुए कहा  कि हम सभी को अपने अपने क्षैत्र मे जोर-शोर से प्रचार प्रसार कर 24 अगस्त को प्रात: 11 बजे हनुमान सकिॅल पर होने वाली आम सभा मे अधिकतम संख्या मे जनभागीदारी की सुनिश्चितता करे।

विधायक छोटूसिंह भाटी ने समस्त कार्यकर्ताओ के सहयोग से राजस्थान गौरव यात्रा व मुख्यमंत्री की आम सभा को सफल बनाने का विश्वास दिलाया एवं ग्रामीण व शहरी क्षेत्र का दौरा संगठन पदाधिकारियो के साथ कर आमजन को सभा स्थल तक लाने के लिए जनसम्पर्क का सुझाव दिया ।

बैठक मे सभापति कविता खत्री ने बताया कि  पार्षदो के साथ बैठक कर जैसलमेर शहर से आमसभा मे भारी संख्या मे आमजन की उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास किया जाएगा । महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती करूणा कंवर राठौड ने बताया कि महिला मोर्चा की बहिने गांव गांव शहरी क्षेत्र मे आज से ही प्रचार पर लग
गई है महिलाओ को सरकार की महिला सशक्तिकरण व जनकल्याण की योजनाओ की जानकारी दे रही है जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र से अच्छी संख्या मे महिलाओ की भागीदारी होगी । युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह दामोदरा महामंत्री नरेन्द्र व्यास ने कहा कि  युवामोर्चा के कार्यकर्ता सभा को सफल बनाने मे अपनी पूरी जिम्मेदारी से दायित्व का निर्वहन करेंगे । मण्डल अध्यक्ष कमल औझा नाथूसिंह गोगली नरेंद्र सिंह बैरसियाला  ने  वरिष्ठ नेताओ प्रभारियो जनप्रतिनिधियो को  मण्डलो के सघन दौरे कर आमजन को आमंत्रित करने का सुझाव दिया । बैठक मे जिला महामंत्री चंद्रप्रकाश शारदा ने सभा स्थल व  सभा की आज तक की हुई तैयारियो की जानकारी देने के साथ यात्रा के लिए  संगठन की तरफ से नियुक्त प्रभारियो की जानकारी दी । जिला उपाध्यक्ष हिम्मताराम चौधरी सवाईसिंह गोगली कबड्डी  संयोजक सुजानसिह हड्डा ने आमसभा के लिए अधिकतम जनभागीदारी पर  विचार रखे ।

बैठक मे जिला उपाध्यक्ष समता व्यास किरणकंवर मधु शर्मा पार्षद खातूदेवी भवानी सिंह युवा ग्रामीण अध्यक्ष उदयसिह भाटी महेन्द्र सिंह दूजासर ओबीसी प्रदेश सदस्य नवल चौहान अरूण पुरोहित युवा मोर्चा नगर संयोजक अनिरुद्ध बिस्सा कुन्दन सिंह सहस्करणसिह रावलोत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे
राजस्थान गौरव यात्रा 24 अगस्त से, जैसलमेर व्र मदेवरा में होगी मुख्यमंत्री की आम सभा राजस्थान गौरव यात्रा 24 अगस्त से, जैसलमेर व्र मदेवरा में होगी मुख्यमंत्री की आम सभा Reviewed by wadhwani news on August 19, 2018 Rating: 5

No comments:

New Ad

Powered by Blogger.